टेस्ला(Tesla) की टाटा मोटर्स के साथ हाथ मिलाने की तैयारी, मेगा EV प्लांट
टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है
महाराष्ट्र टेस्ला के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान इसलिए है क्योंकि कंपनी पहले से ही पुणे में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है
सरकार ने पुणे के पास चाकण और चिखली में टेस्ला को प्लांट लगाने के लिए ज़मीन देने का प्रस्ताव दिया है।
ये दोनों इलाके देश के बड़े ऑटोमोबाइल हब्स में आते हैं, जहां मर्सिडीज-बेंज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, फोक्सवैगन और बजाज ऑटो जैसी दिग्गज कंपनियां पहले से ही अपने प्लांट्स चला रही हैं।
टेस्ला के भारत में बढ़ते कदमों की तो कंपनी ने हाल ही में 13 नए जॉब ओपनिंग्स निकाली हैं।
टेस्ला ने सरकार से $40,000 से कम कीमत वाले EVs पर इंपोर्ट ड्यूटी 60% से घटाकर 40% करने की मांग की थी,
टेस्ला भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी? मौजूदा हालात और नीतिगत बदलावों को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है