UP बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025: अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संभावित घोषणा, जानें कैसे करें चेक 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित कीं। 

इस वर्ष 54 लाख से अधिक छात्र हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए 

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च 2025 से शुरू हुआ और 2 अप्रैल 2025 तक पूरा होने का लक्ष्य है। 

कुल 3 करोड़ 1 लाख 48 हजार 236 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है।  

पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, UP बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। 

छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। 

परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र SMS के माध्यम से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए, उन्हें 'UP10<स्पेस>रोल नंबर' टाइप करके 56263 पर भेजना होगा