प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : आज माननीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश से एक क्लिक पर देशभर के 9.7 करोड़ किसानों को ₹20,500 करोड़ की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके खातों में भेजी। इस योजना के तहत बालाघाट जिले के 3,41,831 किसान हितग्राहियों को भी इसका सीधा लाभ मिला। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि‘ की यह 20वीं किश्त बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र के लाखों कृषकों के लिए राहत और सम्मान का प्रतीक बनी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सरसवार, जनपद उपाध्यक्ष श्री शंकरलाल बिसेन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।





