हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम गोदरी में महिलाओं ने अवैध शराब और जुए के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम गोदरी में महिलाओं ने अवैध शराब और जुए के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

6 जून को हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोदरी की लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने एकजुट होकर नशा मुक्ति समिति एवं सार्वजनिक समाज संगठन के बैनर तले थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपने गांव में अवैध शराब के निर्माण, उसकी खुलेआम बिक्री और जुए की बढ़ती घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ग्राम सभा में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

महिलाओं ने जानकारी दी कि ग्राम की आमसभा में इस विषय पर गंभीर विचार-विमर्श के बाद एक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसके अंतर्गत शराब का निर्माण करने वालों, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और जुआ खेलने वालों पर अलग-अलग जुर्माने की राशि निर्धारित की गई है। उनका कहना है कि इन गतिविधियों के कारण गांव का वातावरण दूषित हो रहा है और युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जा रही है।

read also: बालाघाट में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का वृक्षारोपण,

हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम गोदरी में महिलाओं ने अवैध शराब और जुए के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि थाने के कुछ अधिकारी स्वयं अवैध गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और हफ्ता वसूली कर रहे हैं। एक महिला ने कहा कि थानेदार ने उल्टा यह शर्त रखी कि पहले 60 बोतल अवैध शराब पकड़कर दो, तभी कार्रवाई करेंगे।

धरना प्रदर्शन की चेतावनी

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध शराब और जुए पर रोक नहीं लगाई गई तो वे सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि शराब पीने से गांव में महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। अब समय आ गया है कि गांव में पूर्ण रूप से नशाबंदी लागू की जाए।

ग्राम गोदरी की महिलाओं की यह पहल सामाजिक सुधार की दिशा में एक मजबूत कदम है और प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि वह शीघ्र इस पर कठोर कार्रवाई करे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment