बालाघाट में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं

बालाघाट में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने 11 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में प्रदेशभर में भाजपा द्वारा प्रेस वार्ताएं आयोजित कर सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। बालाघाट में भी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया।

प्रेस वार्ता में मौजूद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस प्रेस वार्ता में सांसद भारती पारधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे, विधायक गौरव पारधी, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। मंत्री उइके ने बताया कि मोदी सरकार ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

बालाघाट में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं

संपतिया उइके ने कहाँ देश में हुए ऐतिहासिक बदलाव

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश में 390 नए विश्वविद्यालय, 7 नए आईआईएम और आईआईटी, और एम्स की संख्या में तीन गुना वृद्धि हुई है। जनधन, आधार और मोबाइल (JAM) के माध्यम से सरकार ने पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है और 33.40 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए हैं।

इसे भी पड़े: ग्राम सालेटेका में उष्णा प्लांट को लेकर ग्रामीणों का बढ़ता विरोध, चारागाह भूमि और पेड़ों की कटाई पर गहराया विवाद

महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण योजनाओं पर जोर

मंत्री उइके ने मुद्रा योजना का ज़िक्र करते हुए कहा कि इससे लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹425 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि जब भारत 2047 में अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब तक देश को पूरी तरह से विकसित राष्ट्र बनाया जाए।

अमृतकाल में भारत का विकास यात्रा

कैबिनेट मंत्री ने अमृतकाल को भारत की नई विकास यात्रा करार दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के मंत्र के साथ वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रयासों को ऐतिहासिक बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की और कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, भविष्य में और भी बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment