मध्य प्रदेश में मानसून की धुआंधार एंट्री! महज दो दिनों में 19 जिलों में पहुंचा, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की धुआंधार एंट्री! महज दो दिनों में 19 जिलों में पहुंचा, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में इस बार मानसून ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। सोमवार 16 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात और महाराष्ट्र के रास्ते प्रदेश के पश्चिमी सीमावर्ती जिलों में दस्तक दी और महज दो दिनों में ही 19 जिलों को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 6 से 7 दिनों में यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। शुरुआत में मानसून ने बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन और खंडवा जिलों में प्रवेश किया और अगले ही दिन अलीराजपुर, बैतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, देवास, धार, इंदौर, हरदा, नर्मदापुरम, पांडुरना, शिवनी, मंडला और झाबुआ जिलों में सक्रिय हो गया।

तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मानसून के आगमन के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मंगलवार को छिंदवाड़ा के बिछुआ, जुन्नारदेव और नवगांव में झमाझम बारिश हुई। वहीं, उमरिया, शहडोल, मेहर और सीधी जिलों में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जिनकी रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

read also: Lanji ka Kila: गोंड राजाओं की विरासत, बलिदान की अमर गाथा और स्थापत्य की पूरी जानकारी यहाँ जानिए

मध्य प्रदेश में मानसून की धुआंधार एंट्री! महज दो दिनों में 19 जिलों में पहुंचा, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

साथ ही सिंगरौली, सतना, कटनी, पन्ना, अनूपपुर, डिंडोरी, रीवा और जबलपुर में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। मुरैना, बैतूल, शिवनी, मंडला, ग्वालियर, छतरपुर, दमोह, सागर, भिंड, मंदसौर, नीमच, देवास और राजगढ़ सहित कई जिलों में बिजली गिरने और हल्की आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

जल्द पूरे प्रदेश में छा जाएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब प्रदेश के मध्य भागों की ओर बढ़ रहा है और दो दिनों में राजधानी भोपाल तक पहुंच सकता है। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में इसके सबसे अंत में सक्रिय होने की संभावना है। अगर मानसून इसी रफ्तार से बढ़ता रहा, तो अगले कुछ ही दिनों में पूरे राज्य में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment