बालाघाट में अनोखा सर्पदंश मामला, युवक को सांप ने काटा लेकिन सांप की हुई मौत आखिर कैसे यहाँ जानिए

बालाघाट में अनोखा सर्पदंश मामला, युवक को सांप ने काटा लेकिन सांप की हुई मौत आखिर कैसे यहाँ जानिए

बालाघाट जिले के नवेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरसोड़ी में गुरुवार को सर्पदंश का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। 25 वर्षीय सचिन नकुरे, जो पेशे से कार मैकेनिक है, सुबह करीब 7 बजे खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान एक जहरीला सांप उसके पैर के नीचे आ गया और उसने सचिन के बाएं पैर में डंस लिया। डंसते ही सांप सचिन के पैर के नीचे दब गया और कुछ ही मिनटों में उसकी मौके पर मौत हो गई।

मरे हुए सांप को लेकर पहुंचे अस्पताल, मचा हड़कंप

परिजनों को जानकारी मिलते ही वे सचिन को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए और हैरानी की बात यह रही कि वे मरे हुए सांप को भी साथ लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में जैसे ही लोगों ने मृत सांप को देखा, कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। चिकित्सकों ने सांप को बाहर फेंकवाया और सचिन को भर्ती कर उसका उपचार प्रारंभ किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पड़े : बालाघाट के घने जंगलों में 11.70 करोड़ की लागत से विकास की नई रफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment