पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान जल्द, जानिए जरूरी अपडेट और ई-केवाईसी प्रक्रिया

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान जल्द, जानिए जरूरी अपडेट और ई-केवाईसी प्रक्रिया

देशभर के किसान लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किस्त का ऐलान 18 जुलाई को हो सकता है, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी का दौरा कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जैसे ही पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा से लौटेंगे, उसके बाद वे इस किस्त की घोषणा कर सकते हैं।

किस्त से पहले जरूर करवा लें ई-केवाईसी और भू सत्यापन

इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 तीन किश्तों में दिए जाते हैं। पिछली किश्त फरवरी के अंत में जारी की गई थी, जिससे अनुमान लगाया गया था कि अगली किश्त जून के अंत तक आ सकती है। अब जुलाई का मध्य आ गया है, लेकिन पैसे अभी तक किसानों के खातों में नहीं पहुंचे हैं। इसकी मुख्य वजह ई-केवाईसी और भू-सत्यापन में देरी है। यदि किसी किसान का आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण या भू-अभिलेख सत्यापित नहीं है, तो उनकी किस्त रुक सकती है।

कैसे करें पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी पूरी

ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘फार्मर्स कॉर्नर’ में ‘ई-केवाईसी’ ऑप्शन पर क्लिक करें। आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। यदि आपने पहले से ई-केवाईसी कर ली है, फिर भी किस्त नहीं आई, तो वेबसाइट पर ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ में जाकर अपना स्टेटस चेक करें।

किसानों को जल्द मिल सकती है 20वीं किस्त की राशि

सरकार की कोशिश है कि किस्त की राशि किसानों तक जल्द पहुंचे ताकि वे आसानी से बीज खरीद सकें और खेती से जुड़ी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर सकें। पीएम किसान योजना का उद्देश्य ही यही है कि देश का अन्नदाता आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बने।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment