मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 25 जुलाई को बालाघाट के दौरे पर आ रहे हैं। मंत्री श्री पटेल 24 जुलाई की रात 9 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा नागपुर के लिए रवाना होंगे और रात 10:55 बजे नागपुर पहुंचेंगे। वहां से वे रात 11 बजे सड़क मार्ग से बालाघाट के लिए प्रस्थान करेंगे और 25 जुलाई की सुबह 1:30 बजे बालाघाट पहुंचेंगे।
आज बालाघाट प्रवास के दौरान मेरे पुराने सहयोगी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री अभय कोचर जी के पिता श्री नरेश कोचर जी, उनके भाई श्री अजय जी से उनके निवास श्री राम वाटिका में आत्मीय कार्यकर्ताओं के बीच पुरानी यादों से दिन की शुरुआत हुई ।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती लता एलकर जी, श्री गोपाल अडवाणी जी, श्री अभय सेठिया जी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रमेश रंगलानी, जिला उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र सुराना और श्री आनंद कोचर, श्री योगेश नकपुरे, श्री मनोज बुचूरकुन्डे श्री संयोग सिंह कोचर सहित अन्य सहयोगी साथ रहे।
read more: मौसम बिसेन को मिला बड़ा दायित्व, बनीं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य
मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।





