Balaghat News: स्वतंत्रता दिवस पर बालाघाट में सजी ‘सिंदूर की रक्षा वतन के नाम’ पोस्टर रंगोली

Balaghat News: स्वतंत्रता दिवस पर बालाघाट में सजी ‘सिंदूर की रक्षा वतन के नाम’ पोस्टर रंगोली

सिंदूर की रक्षा वतन के नाम: प्रदेश शासन के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के साथ आजादी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से नगर के उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में एक भव्य पोस्टर रंगोली तैयार की जा रही है।

ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित अनोखी कला

सिंदूर की रक्षा वतन के नाम’ थीम पर बन रही इस पोस्टर रंगोली को बालाघाट की श्राची जैन, अनुराग जमगाड़े और कटंगी की आंचल चौधरी मिलकर मूर्त रूप दे रहे हैं। यह रंगोली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी को खूबसूरत रंगों के माध्यम से बयां करेगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रंगोली की झलक भी शामिल होगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

read more: Balaghat News: बालाघाट में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का आगमन, स्वतंत्रता दिवस पर होगा ध्वजारोहण

60 किलो रंगोली और 60 घंटे की मेहनत

तीनों कलाकार विगत 40 घंटे से लगातार इस पोस्टर रंगोली के निर्माण में जुटे हैं और इसे पूर्ण करने में लगभग 60 घंटे लगने का अनुमान है। इस विशेष कलाकृति के लिए करीब 60 किलो रंगोली का उपयोग किया जा रहा है। कलाकारों का कहना है कि यह रंगोली ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को समर्पित एक भावपूर्ण ट्रिब्यूट है, जो स्वतंत्रता दिवस पर नगरवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Balaghat News: स्वतंत्रता दिवस पर बालाघाट में सजी ‘सिंदूर की रक्षा वतन के नाम’ पोस्टर रंगोली

read more: Balaghat News: धान की खेती के साथ रेशम कृमि पालन से महेश बिसेन की दोहरी कमाई

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment