Punjab Floods 2025: बाढ़ से डूबे गांव, फसलें बर्बाद, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे राहत के लिए

Punjab Floods 2025: बाढ़ से डूबे गांव, फसलें बर्बाद, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे राहत के लिए

Punjab Floods 2025: पंजाब में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। जहां तक नजर जा रही है केवल पानी ही दिखाई दे रहा है। खेत, सड़कें और यहां तक कि कई मंजिला इमारतें भी पानी में डूब चुकी हैं। किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं और कई जगहों पर पशु बहते हुए नजर आए हैं।

Punjab Floods : केंद्रीय मंत्री का दौरा

इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर और नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंचकर किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात की। खेतों में डूबी और सड़ी हुई फसलों को देखकर उन्होंने नुकसान का जायजा लिया।

किसानों को दिया भरोसा

शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ है और हर संभव मदद करेगी। अब तक 1400 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं, जनजीवन अस्त-व्यस्त है और किसानों के साथ-साथ पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है।

पंजाब में अलर्ट और आपदा घोषित

लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया है। सरकार ने 7 सितंबर तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं और पूरे राज्य में आपदा घोषित कर दी गई है।

read also: Balaghat News: संगठन सृजन अभियान, Hina Kaware बनीं झारखंड की पर्यवेक्षक, बालाघाट की कमान फिर संजय उईके को

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment