MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव फिर बने मिसाल, बेटे अभिमन्यु यादव की शादी होगी सामूहिक विवाह सम्मेलन में

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव फिर बने मिसाल, बेटे अभिमन्यु यादव की शादी होगी सामूहिक विवाह सम्मेलन में

अभिमन्यु यादव: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश करने जा रहे हैं। खबर है कि उनके छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी भारी तामझाम के बीच नहीं, बल्कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराई जाएगी। यह विवाह कार्यक्रम 30 नवंबर को उज्जैन में आयोजित होगा, जहाँ अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता यादव के साथ करीब 20 अन्य जोड़े भी सादगी से सात फेरे लेंगे। हालाँकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

पहले भी तोड़ चुके हैं परंपराएँ और मिथक

मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले भी सामाजिक सादगी के पक्षधर रहे हैं। उनके बड़े बेटे वैभव यादव की शादी भी मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीनों बाद राजस्थान के पुष्कर में सादगी से संपन्न हुई थी। मोहन यादव हमेशा कहते हैं कि समाज में ऊँचे पदों पर बैठे लोगों को उदाहरण बनना चाहिए, न कि दिखावे में डूबना चाहिए।

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव फिर बने मिसाल, बेटे अभिमन्यु यादव की शादी होगी सामूहिक विवाह सम्मेलन में

इसी तरह मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सदियों पुरानी उज्जैन की मिथक को भी तोड़ा था — कि कोई राजा या मुख्यमंत्री उज्जैन में रात नहीं रुकता। उन्होंने कहा था, “मैं महाकाल का बेटा हूँ, और बेटा अपने घर में रुक सकता है।” उनके इस कदम की पूरे प्रदेश में सराहना हुई थी।

read also: MP News: भोपाल के बाद इस जिले में बना 90 डिग्री वाला ओवरब्रिज बना विवाद का केंद्र! लोगों ने कहा?

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment