बालाघाट के 82वें पुलिस अधीक्षक बने आदित्य मिश्रा, बोले- इस विचारधारा को खत्म करना ही मिशन 2026 की असली लड़ाई

बालाघाट के 82वें पुलिस अधीक्षक बने आदित्य मिश्रा, बोले- इस विचारधारा को खत्म करना ही मिशन 2026 की असली लड़ाई

बुधवार को आदित्य मिश्रा ने बालाघाट जिले के 82वें पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। SP कार्यालय पहुंचकर उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और पूर्व एसपी नागेंद्र सिंह से विधिवत चार्ज लिया। इस अवसर पर पूर्व एसपी ने उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और जिले की कानून व्यवस्था तथा मिशन 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन भी दिया।

पूर्व एसपी नगेंद्र सिंह को दी भावभीनी विदाई

पदभार ग्रहण के बाद पुलिस स्टाफ द्वारा पूर्व एसपी नागेंद्र सिंह को परंपरागत तरीके से भावभीनी विदाई दी गई। एसपी कार्यालय से विदाई के समय स्वयं आदित्य मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने सिंह के वाहन को धक्का देकर रवाना किया। इस दौरान नगेंद्र सिंह भावुक नजर आए। उनके कार्यकाल को जिले में विशेष रूप से एंटी नक्सल ऑपरेशन में बेहतरीन माना गया, जहां उन्होंने कई माओवादियों का सफाया कर माओवादी नेटवर्क को कमजोर किया।

इसे भी पड़े : बालाघाट में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं

माओवाद के खिलाफ मिशन 2026 पर विशेष जोर

नवागत SP आदित्य मिश्रा ने अपने पूर्ववर्ती नगेंद्र सिंह को अपना गुरु बताया और कहा कि बालाघाट में जब सिंह हॉक फोर्स के कमांडेंट थे, तब वे स्वयं बियहर के एसडीओपी के रूप में पदस्थ थे। उन्होंने माओवादी ऑपरेशन की गहराई से समझ उसी समय प्राप्त की। अब जब उन्होंने अपने गुरु से चार्ज लिया है, तो यह पल उनके लिए बेहद यादगार है।

डबल मनी घोटाले पर स्पष्ट रुख

2022 में सामने आए डबल मनी मामले को लेकर एसपी मिश्रा ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और पुलिस का प्रयास रहेगा कि वैधानिक रूप से निवेशकों को उनकी धनराशि वापस दिलाई जाए।

मिशन 2026: विचारधारा से लड़ाई

उन्होंने कहा कि माओवादियों को मार गिराना स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि उनकी विचारधारा को जड़ से खत्म करना ही असली लड़ाई है। मिशन 2026 इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेगा। पुलिस अब दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में पहुंच बढ़ाकर वहां के लोगों से संवाद करेगी, उनकी समस्याएं सुनेगी और उन्हें सुलझाने की दिशा में ठोस प्रयास करेगी। एसपी ने इसे केवल पुलिस नहीं, बल्कि समाज की संयुक्त जिम्मेदारी बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment