कृषि विभाग का मैदानी अमला लगातार किसानों के साथ संपर्क में रहकर उन्हें फसल बोआई से लेकर रोपा लगाने तक की तकनीकी जानकारी दे रहा है, ताकि उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। इसी क्रम में कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री दिव्या पटले ने किरनापुर में कृषक भुनेश्वर सिल्हारे के खेत में पहुंचकर धान की पौध में नैनो डीएपी से जड़ उपचार की तकनीक को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया।
#बालाघाट
— Collector Balaghat (@collectorbalagh) July 23, 2025
कृषि विस्तार अधिकारी दिव्या पटले ने नैनो डीएपी से जड़ उपचार की तकनीक बतायी
किरनापुर में कृषक भुनेश्वर सिल्हारे के खेत में जड़ उपचार कर लगाया गया धान का रोपाhttps://t.co/kEQwi5FSPp#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #AgriGoI #नैनो_डीएपी #यूरिया#minmpkrishi pic.twitter.com/newbLYKsdq
नैनो DAP से बढ़ेगा उत्पादन, पौधे रहेंगे सुरक्षित
सुश्री पटले ने किसान को धान की उन्नत किस्म जीराशंकर का बीज भी उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी से जड़ उपचार करने से पौधे कीट और बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं, साथ ही पौधों को आवश्यक पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं, जिससे उनकी वृद्धि बेहतर होती है। कृषक भुनेश्वर सिल्हारे ने बताया कि उन्हें इस तकनीक की जानकारी पहले नहीं थी, लेकिन अधिकारी के मार्गदर्शन से उन्हें नई जानकारी मिली और उन्होंने इस पद्धति को अपने खेत में पहली बार अपनाया। इस तकनीक से किसानों को उत्पादन में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
read more: सुकन्या समृद्धि योजना में अब तक 10,192 बालिकाओं का पंजीयन, शेष बालिकाओं के अभिभावकों से अपील!
मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।





