Balaghat News: बालाघाट कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत लोक सेवा प्रबंधन विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर और एडीएम के प्रभारी स्टेनो राजेंद्र कुमार मस्करी को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित स्टेनो कक्ष में की गई।
कटंगी निवासी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
कटंगी के महकेपार निवासी मेहरचंद सुलकिया ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी को शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी के नाम से कटंगी में लोक सेवा केंद्र संचालित है, जिसकी आधार आईडी बंद हो चुकी थी। नवीन आधार आईडी बनाने के लिए नवंबर 2024 में आवेदन किया गया था। आवेदक का आरोप था कि राजेंद्र मस्करी ने इसके बदले ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी।
read more: मौसम बिसेन को मिला बड़ा दायित्व, बनीं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य

जांच के बाद ट्रैप कर पकड़ा गया आरोपी
लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। गुरुवार को जैसे ही आवेदक ने रिश्वत की राशि दी, राजेंद्र मस्करी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कलेक्टर परिसर में मचा हड़कंप
यह बालाघाट कलेक्टर कार्यालय में लोकायुक्त की पहली बड़ी कार्रवाई थी, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक हलकों में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
read more: नैनो DAP से धान की खेती में नई तकनीक
मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।





