Balaghat News: मरघट घाट पर वैनगंगा नदी से अवैध रेत का खेल! ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, मालिक फरार

Balaghat News: मरघट घाट पर वैनगंगा नदी से अवैध रेत का खेल! ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, मालिक फरार

बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भोरगढ़ स्थित मरघट घाट पर वैनगंगा नदी से अवैध रेत खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक ट्रैक्टर चालक सोहेल राउत को गिरफ्तार किया है, जबकि ट्रैक्टर का मालिक गोलू मेश्राम फिलहाल फरार है।

मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नीले और सफेद पट्टी वाले सोनालिका DL 35 ट्रैक्टर द्वारा वैनगंगा नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और उनके निर्देश पर मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

ट्रैक्टर जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी

24 जून को पुलिस अधीक्षक विजय डाबर और एसडीओपी वारासोनी अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में खैरलांजी पुलिस ने ट्रैक्टर और रेत से भरी ट्रॉली जब्त की। ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम सोहेल पिता बलिराम राउत, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम भोरगढ़ बताया। पूछताछ में उसने बताया कि यह कार्य उसे गोलू मेश्राम ने कराया था। ट्रैक्टर में रेत बिना किसी वैध दस्तावेज के भरी गई थी।

मालिक फरार, जांच जारी

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोहेल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, ट्रैक्टर मालिक गोलू मेश्राम की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इसे भी पड़े : हनुमान चौक बालाघाट फिर बना “जल चौक”, वर्षों से अधूरी योजनाओं ने बढ़ाई मुसीबत

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment