BALAGHAT NEWS : ज़मीन के लालच में जीवित पिता को मृत घोषित कर हड़पी संपत्ति, लांजी के उमरी गांव का कलयुगी बेटा

BALAGHAT NEWS : ज़मीन के लालच में जीवित पिता को मृत घोषित कर हड़पी संपत्ति, लांजी के उमरी गांव का कलयुगी बेटा

BALAGHAT NEWS : ज़मीन के लालच में जीवित पिता को मृत घोषित कर हड़पी संपत्ति, लांजी के उमरी गांव का कलयुगी बेटा: लांजी जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पुत्र ने संपत्ति के लालच में अपने ही जीवित पिता को सरकारी दस्तावेज़ों में मृत घोषित कर दिया। यह मामला तब प्रकाश में आया जब लगभग 100 वर्ष के बुज़ुर्ग अलाराम भीमटे मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और इस पूरे मामले की शिकायत की।

बेटों को मिला सरकारी वेतन, फिर भी छोड़ा पिता को बेसहारा

अलाराम भीमटे ने बताया कि उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी का विवाह हो चुका है और तीनों बेटे शासकीय सेवा में पदस्थ हैं तथा अच्छा वेतन प्राप्त कर रहे हैं। बावजूद इसके, उनके बड़े पुत्र प्रभुदास जो सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और उमरी में ही रहते हैं, ने ही उन्हें कागज़ों में मृत घोषित कर उनकी सवा एकड़ ज़मीन अपने नाम करवा ली।

बेटियों को ज़मीन देने के डर से रची साजिश

अलाराम का कहना है कि वे अपने बेटों के साथ नहीं रहना चाहते थे, इसलिए अपनी बेटी के घर बिनोरा में रहने चले गए। पुत्रों को डर था कि कहीं पिता अपनी ज़मीन बेटियों के नाम न कर दें। इसी आशंका में उनके बड़े बेटे ने पटवारी के साथ मिलीभगत कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और सरपंच से मिलकर ज़मीन का नामांतरण भी करवा दिया।

पहले कर चुके थे ज़मीन का बंटवारा

अलाराम बताते हैं कि उन्होंने पहले ही ज़मीन का बंटवारा तीनों बेटों को कर दिया था और केवल थोड़ी सी ज़मीन अपने पालन-पोषण के लिए रखी थी। परंतु बेटों ने वह ज़मीन भी हथियाने का प्रयास किया और उन्हें बेघर कर दिया। अब वे अपनी बेटी के यहां आश्रय लिए हुए हैं और सरकारी मदद की गुहार लगा रहे हैं।

प्रशासन से की न्याय की मांग

बुजुर्ग अलाराम ने प्रशासन से मांग की है कि उनके साथ हुई इस धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुत्रों और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब तक उन्हें उनके अधिकार और संपत्ति वापस नहीं मिलती, वे न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

read also: बालाघाट क्षेत्र में परंपरा और संस्कृति से सजी अनोखी बारात, खाचर और बैलगाड़ी में दूल्हा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment