Balaghat News: बालाघाट जिले के ग्राम लिंगमारा की शासकीय प्राथमिक शाला कलारी टोला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पदस्थ शिक्षक धर्म सिंह आके पर लगातार अनुपस्थित रहने और शराब के नशे में स्कूल आने के गंभीर आरोप लगे हैं। मंगलवार को जन सुनवाई में पहुँचे पालकों और बच्चों ने इस संबंध में कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई।
शिक्षक हफ्ते में एक दिन आते, वह भी नशे में
पालकों का कहना है कि धर्म सिंह आके सप्ताह में केवल एक दिन स्कूल आते हैं, और उस दिन भी नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाने की कोशिश करते हैं। छात्रों ने बताया कि वे क्लास में चिल्लाते हैं, गाली-गलौज करते हैं और पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते। इससे बच्चों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है।
पालकों की प्रशासन से मांग
ग्रामीणों ने कहा कि इस शिक्षक की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने कलेक्टर और शिक्षा विभाग से शिक्षक को हटाकर किसी जिम्मेदार शिक्षक की नियुक्ति की माँग की है। बच्चों ने जन सुनवाई में कहा, “हमें ऐसे मास्टर की जरूरत नहीं जो शराब पीकर स्कूल आए। हमें नया शिक्षक चाहिए ताकि हमारी पढ़ाई फिर शुरू हो सके।
मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।





