मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई एक खास और भावनात्मक अवसर बन गई। भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में हुए इस समारोह में अभिमन्यु की सगाई खरगोन जिले के प्रसिद्ध किसान दिनेश यादव की बेटी डॉ. इशिता यादव से संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूरे कैबिनेट के साथ-साथ विपक्ष के प्रमुख नेता भी शामिल हुए, जिससे यह कार्यक्रम राजनीतिक सद्भाव का प्रतीक भी बन गया।
सगाई में शामिल हुए चिकित्सा क्षेत्र के दो होनहार युवा
डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता दोनों ही चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। डॉ. इशिता, खरगोन जिले के सेलदा गांव निवासी दिनेश यादव की सुपुत्री हैं, जो क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित किसान माने जाते हैं। इस रिश्ते के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव का परिवार अब किसान परिवार से और अधिक घनिष्ठ रूप से जुड़ गया है।
इसे भी पड़े : मध्यप्रदेश में स्थानांतरण नीति में बड़ा बदलाव, 16 जून तक जिला स्तर पर होंगे ट्रांसफर
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस शुभ अवसर की जानकारी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा की। उन्होंने लिखा, “बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की कृपा एवं पूज्य माता-पिता के आशीर्वाद से पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव से संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर सभी वरिष्ठजन, स्वजन और शुभचिंतकों ने आशीर्वाद दिया, सभी का हृदय से आभार।”
परिवारिक रिश्तों में और गहराई
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की बेटी डॉ. आकांक्षा यादव पहले से ही सेलदा गांव के दिनेश यादव परिवार की बहू हैं। अब दिनेश यादव की बेटी इशिता, डॉ. अभिमन्यु से सगाई के बाद, मुख्यमंत्री की बहू बनने जा रही हैं, जिससे दोनों परिवारों के रिश्ते और मजबूत हो गए हैं।
नेताओं की बधाइयों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस अवसर पर सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किया और अभिमन्यु-इशिता को उनके भावी जीवन के लिए मंगलकामनाएं दीं। सगाई समारोह के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे जनता बड़े उत्साह से देख रही है।
मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।








