बालाघाट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्री ने दी दो नई ट्रेनों की सौगात, कब चलेंगी? रेलवे ने टाइम टेबल जारी किया

बालाघाट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्री ने दी दो नई ट्रेनों की सौगात, कब चलेंगी? रेलवे ने टाइम टेबल जारी किया

रेल मंत्री द्वारा हाल ही में वाया बालाघाट दो नई ट्रेनों की घोषणा की गई थी, जिनमें मदन महल–रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और रीवा–पुणे एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों की संभावित समय सारणी तो पहले ही जारी कर दी गई है, लेकिन अब तक इनके संचालन की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इन ट्रेनों के परिचालन में कुछ बदलाव संभव हैं, खासकर इंटरसिटी एक्सप्रेस को लेकर विभागीय स्तर पर विचार किया जा रहा है कि इसे मदन महल की बजाय जबलपुर मुख्य स्टेशन से चलाया जाए। इसी वजह से संचालन तिथि में देरी की संभावना जताई जा रही है।

बालाघाट : इंटरसिटी ट्रेन के समय और रूट की जानकारी

जारी की गई संभावित समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 11702 मदन महल–रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 6:10 बजे मदन महल स्टेशन से रवाना होगी। यह 6:25 बजे कछपुरा, 8:30 बजे नैनपुर, 10:00 बजे बालाघाट, और होते हुए गोंदिया से होकर दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 11701 रायपुर–मदन महल इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे रायपुर से चलेगी और शाम करीब 6:00 बजे बालाघाट होते हुए रात 10:30 बजे मदन महल स्टेशन पहुंचेगी। हालांकि, यह शेड्यूल अंतिम नहीं है और विभागीय रूप से बदलाव की संभावना बनी हुई है।

read also: 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब आधार और ओटीपी से ही मिलेगा टिकट

बालाघाट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्री ने दी दो नई ट्रेनों की सौगात, कब चलेंगी? रेलवे ने टाइम टेबल जारी किया

ब्रॉड गेज पर ट्रेन संचालन को लेकर बनी उम्मीदें

जबलपुर–बालाघाट ब्रॉड गेज मार्ग अब रेल संचालन के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है, हालांकि यह सिंगल लाइन है, जिससे परिचालन में कुछ तकनीकी कठिनाइयां आ सकती हैं। नैरोगेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तन की यह परियोजना कई वर्षों के संघर्ष के बाद पूरी हुई है। इसके बावजूद, इस मार्ग पर अभी तक जरूरी ट्रेनों की संख्या कम रही है।

नई ट्रेनों की घोषणा से यात्रियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। नियमित एक्सप्रेस और समयबद्ध पैसेंजर ट्रेनों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जून माह के अंत तक इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी मिलने के संकेत हैं। वहीं, रेलवे विभाग द्वारा संभावित समय सारणी में बदलाव करते हुए यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment