ब्राज़ील में जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर विधायक गौरव पारधी और दीप्ति महेश्वरी ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

ब्राज़ील में जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर विधायक गौरव पारधी और दीप्ति महेश्वरी ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

विधायक गौरव पारधी: ब्राज़ील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित द्वितीय पार्लियामेंट्री समिट ऑन क्लाइमेट चेंज एंड जस्ट ट्रांज़िशन में विधायक श्री गौरव पारधी एवं श्रीमती दीप्ति किरण महेश्वरी ने भारत का प्रतिनिधित्व कर देश और मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया। यह दो दिवसीय सम्मेलन (6–7 अगस्त) COP30 की तैयारी के तहत आयोजित किया गया था।

वैश्विक नेताओं से हुई जलवायु न्याय पर सार्थक चर्चा

सम्मेलन में COP30 के प्रेसिडेंट एम्बेसडर आंद्रे कोरिया डो लागो, कांग्रेसपर्सन निल्टो टैट्टो, सेनेटर जाकेस वाग्नर और ECLAC के डिप्टी एग्ज़ीक्यूटिव सेक्रेटरी जावियर मेदीना वास्केज़ सहित लैटिन अमेरिका व कैरेबियन देशों के 26 सांसदों व प्रतिनिधियों के साथ गहन विमर्श हुआ।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

यह संवाद जलवायु परिवर्तन के समाधान और न्यायसंगत ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक गौरव पारधी की इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर सहभागिता प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

read more: Balaghat News: रीवा-बालाघाट-पुणे और जबलपुर-बालाघाट-रायपुर एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, बालाघाट को मिली ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment