अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर वर्ष 9 जुलाई को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाती है। इसी क्रम में एबीवीपी बालाघाट द्वारा 3 जुलाई से 9 जुलाई तक साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस पखवाड़े में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निबंध लेखन, मैराथन दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान समारोह, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान जैसे कई छात्रोन्मुखी और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 3 जुलाई को वृक्षारोपण के माध्यम से हुई, जिसमें जिला संगठन मंत्री राहुल विश्वकर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य उमंग पालेवार, जिला एसएफडी प्रमुख कलश असाटी और महाविद्यालय अध्यक्ष कुबेर सिंह बेस सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। विद्यार्थी परिषद बालाघाट नगर इकाई ने वृक्षारोपण कर साप्ताहिक आयोजनों का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव, पर्यावरण चेतना और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
read more: सरेखा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बना लेकिन सुविधाएं अब भी अधूरी, जानिए क्यों परेशान हैं लोग
मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।





