जब नवीन भाई से यह सीधा सवाल किया गया कि क्या उनके पास गर्लफ्रेंड है, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नहीं। उनका पूरा फोकस काम पर है और उन्हें गर्लफ्रेंड के लिए टाइम नहीं मिलता। उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी मैसेजिंग होती थी, पर जब लगा कि इससे काम से दूरी बन सकती है, तो उन्होंने इस ओर ध्यान देना छोड़ दिया। अब पूरा ध्यान सिर्फ वीडियो क्रिएशन और टीम के साथ आगे बढ़ने में है।
नवीन भाई और उनकी टीम ने माना कि अब वे जहां भी जाते हैं, लोग उन्हें पहचानते हैं, फोटो खिंचवाते हैं। हालांकि कई बार भीड़ और समय की कमी के कारण वह फोटो नहीं खिंचा पाते, जिससे लोगों को गलतफहमी हो जाती है कि उनमें एटीट्यूड आ गया है। लेकिन उन्होंने साफ किया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
टीम के सदस्यों के जीवन में आए बदलाव
टीम के सदस्य अतुल और अन्य लोगों ने बताया कि YouTube से उनकी पहचान बनी है। लोगों ने उन्हें अलग-अलग नामों से जानना शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें एक तरह का सेलिब्रिटी फील होता है। इनकम शुरू होने के बाद परिवार का भी सहयोग मिलने लगा है।
संघर्ष, अनुभव और आने वाले सपने
नवीन भाई ने बताया कि 16 महीनों के कठिन परिश्रम के बाद उन्होंने 1 मिलियन का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने अपनी टीम को इसकी सबसे बड़ी वजह बताया। उनके अनुसार, यह सिर्फ शुरुआत है, अभी बहुत आगे जाना बाकी है। उन्होंने इस इंटरव्यू को अपने जीवन का पहला और यादगार इंटरव्यू कहा।
read more: बालाघाट के डॉ. बी.एम. शरणागत निर्विरोध चुने गए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मध्यप्रदेश के अध्यक्ष
मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।





