बालाघाट में सर्वसम्मति से चुना गया नया जिला अध्यक्ष, देखें कौन-कौन बने पदाधिकारी?

बालाघाट में सर्वसम्मति से चुना गया नया जिला अध्यक्ष, देखें कौन-कौन बने पदाधिकारी?

रविवार को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई बालाघाट के लिए चुनावी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस चुनाव का आयोजन सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालाघाट में किया गया, जिसमें प्रदेश से चुनाव अधिकारी संघ के प्रदेश मंत्री रजनीश वर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज मिनोटे विशेष रूप से उपस्थित हुए।

निर्वाचित हुए प्रमुख पदाधिकारी

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और विधिवत तरीके से पूरी की गई। इसमें जिले के सभी तहसीलों और विकासखंडों से आए पदाधिकारियों और शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सर्वसम्मति से अशोक बसेन को एक बार फिर से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बालेश्वर रांगडाले को जिला सचिव और महेंद्र नागेश्वर को जिला कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

इसे भी पड़े : एलएलबी विभाग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, बालाघाट पीजी कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप

प्रस्ताव प्रक्रिया और संगठनात्मक ढांचा

प्रदेश मंत्री रजनीश वर्मा ने बताया कि सभी ब्लॉक और तहसील अध्यक्षों से लिखित प्रस्ताव मांगे गए थे। इन प्रस्तावों में अशोक बिसेन के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति दी गई। इसी आधार पर उन्हें अध्यक्ष चुना गया। सचिव और कोषाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी इसी तरह पूर्ण की गई।

भविष्य की कार्यकारिणी जल्द होगी घोषित

चुने गए पदाधिकारी अब अपनी नई कार्यकारिणी तैयार कर प्रदेश संगठन को सूचित करेंगे। यह कार्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की सलाह और सहमति से किया जाएगा। चुनाव के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि अशोक बिसेन और बालेश्वर रांगडाले की यह दूसरी पारी होगी, जिससे उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment