Balaghat News: स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका, 17 से 22 जुलाई तक PG कॉलेज बालाघाट में चलेगा OTR कैंप, छात्र तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन

Balaghat News: स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका, 17 से 22 जुलाई तक PG कॉलेज बालाघाट में चलेगा OTR कैंप, छात्र तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन

शासन के निर्देशों के अनुसार केंद्र प्रवर्तित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति और जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वन टाईम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना आवश्यक है। जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.50 लाख से कम है, वे इस योजना के पात्र हैं। एक बार OTR नंबर प्राप्त हो जाने के बाद, आगे की सभी कक्षाओं में इसी नंबर के माध्यम से छात्रवृत्ति प्राप्त की जा सकेगी। पुनः रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी।

PG कॉलेज बालाघाट में 17 से 22 जुलाई तक चलेगा OTR कैंप

PG कॉलेज बालाघाट में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 17 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक छात्रवृत्ति शाखा में OTR शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप कार्यालयीन समय में चलेगा और शासकीय अवकाश को छोड़कर सभी दिनों में खुला रहेगा। विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड और आधार में लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। सभी पात्र छात्र समय पर उपस्थित होकर इस जरूरी प्रक्रिया को पूर्ण करें ताकि वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।

read more: बालाघाट में बच्चों की जान बचाने की बड़ी पहल: 22 जुलाई से शुरू होगा स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment