PM Kisan Samman Nidhi 22वीं किस्त को लेकर देशभर के किसानों, खासकर बिहार के 73 लाख से अधिक लाभार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई है। केंद्र सरकार द्वारा सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। अब सवाल यह है कि PM Kisan Samman Nidhi 22वीं किस्त होली से पहले आएगी या त्योहार के बाद किसानों के खातों में पहुंचेगी।
बिहार सरकार की कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना के तहत अतिरिक्त 3,000 रुपये की घोषणा से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। ऐसे में इस बार किसानों को 2,000 के बजाय 3,000 रुपये मिलने की संभावना जताई जा रही है।
PM Kisan Samman Nidhi 22वीं किस्त कब आएगी?
सूत्रों के अनुसार PM Kisan Samman Nidhi 22वीं किस्त आज या कल DBT के माध्यम से जारी की जा सकती है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। चूंकि 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली है, इसलिए संभावना है कि PM Kisan Samman Nidhi 22वीं किस्त त्योहार के बाद ट्रांसफर की जाए।
विवरण अपडेट करना जरूरी
यदि किसी किसान की जानकारी अधूरी है तो उसे तुरंत अपडेट करना चाहिए। इसके लिए pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर ‘Farmers Corner’ में ‘Edit Missing Information’ विकल्प का उपयोग किया जा सकता है।
e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। OTP या PM Kisan ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। बैंक खाते में आधार सीडिंग न होने पर राशि अटक सकती है।
यदि ‘Know Your Status’ में ‘Land Seeding No’ दिख रहा है, तो संबंधित लेखपाल या कृषि कार्यालय में भूमि दस्तावेज जमा कर सत्यापन कराना आवश्यक है।
PM Kisan Samman Nidhi 22वीं किस्त पाने के लिए समय रहते सभी विवरण सही रखना बेहद जरूरी है।









