मध्य प्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति के तहत विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों का सिलसिला तेजी से जारी है। बालाघाट जिले में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापन किए गए हैं। इन तबादलों में प्रशासनिक और स्वैच्छिक दोनों तरह की स्थितियां सामने आई हैं।
CMO दिशा डेहरिया का तबादला, सूर्यप्रकाश उइके बने वारासिवनी के नए प्रभारी
वारासिवनी नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के रूप में कार्यरत दिशा डेहरिया का स्थानांतरण उनके मूल पद राजस्व उपनिरीक्षक के तौर पर चौरई कर दिया गया है। उनकी जगह अब बालाघाट नगर पालिका से सूर्य प्रकाश उइके वारासिवनी के नए प्रभारी सीएमओ नियुक्त किए गए हैं।
इसे भी पड़े : Balaghat News: प्रधानमंत्री आवास योजना में शर्मनाक फर्जीवाड़ा
सूर्यप्रकाश उके पूर्व में स्वच्छता निरीक्षक के रूप में नवाचार और कार्यकुशलता के लिए चर्चित रहे हैं। उनके आगमन पर नगर पालिका बालाघाट के कर्मचारियों और पार्षदों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया, वहीं दिशा ढहरिया को विदाई दी गई।
खनिज विभाग और जनसंपर्क में भी बदलाव
खनिज विभाग में सहायक खनिज अधिकारी आर.के. खातिरकर और निरीक्षक मुकेश वाडी का स्थानांतरण किया गया है। आर.के. खातिरकर को भिंड और मुकेश वाडी को शिवनी खनिज शाखा में भेजा गया है।
वहीं, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान बालाघाट में सेवा दे चुके सहायक संचालक जनसंपर्क पुष्पेंद्र वास्कले का स्थानांतरण इंदौर संभागीय कार्यालय में हुआ है। उनके स्थान पर पूर्व में बालाघाट में कार्य कर चुके अनिल पटले पुनः प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जा रहे हैं। अनिल पटले की पहचान बालाघाट में पेपरलेस जनसंपर्क कार्यालय बनाने और समयबद्ध कार्यशैली के लिए रही है।
शिक्षा विभाग में भी तबादलों की संभावना
प्रदेश में चल रहे इस तबादला अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग भी जल्द ही बड़े स्तर पर तबादलों की सूची जारी कर सकता है। शिक्षक तबादलों को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं और संकेत मिल रहे हैं कि आगामी दिनों में थोक में तबादले संभव हैं।
मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।





