बालाघाट जिले के नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब रीवा-बालाघाट-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12151/12152) और जबलपुर-बालाघाट-रायपुर एक्सप्रेस (11701/11702) का संचालन सीधे बालाघाट रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। यह केवल एक नई सुविधा नहीं, बल्कि बालाघाट के विकास और प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम है।
देश के प्रमुख शहरों से अब सीधे जुड़ाव
इन दोनों ट्रेनों के संचालन से बालाघाट अब महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बड़े शहरों से सीधे जुड़ जाएगा। यह निर्णय न केवल यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगा, बल्कि बालाघाट के व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी नई गति देगा।
read more: Balaghat News: ई-अटेंडेंस पर शिक्षकों का बंटा रवैया, डर से हाजिरी लगाने वालों की संख्या केवल 5%

नेतृत्व और सहयोग के लिए आभार
इस ऐतिहासिक पहल के लिए हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी और बालाघाट-सिवनी की सांसद माननीय भारती पारधी दीदी का, जिनके प्रयासों से बालाघाट को उसका हक मिला है।
बालाघाट वासियों के लिए गौरव का क्षण
यह घोषणा बालाघाट जिले के लिए गौरव और खुशी का विषय है। अब बालाघाट वासियों को लम्बी दूरी की यात्रा के लिए अन्य स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह परिवर्तन निश्चित ही जिले को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान दिलाने में मदद करेगा।
read more: Balaghat News: मौसम बिसेन को मिला बड़ा दायित्व, बनीं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य
मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।





