राहुल गांधी को लेकर लंबे समय से यह चर्चा चलती रही है कि क्या वे कभी देश के प्रधानमंत्री बन पाएंगे। कांग्रेस के भीतर एक बड़ा वर्ग मानता है कि राहुल गांधी एक दिन इस पद तक जरूर पहुंचेंगे। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह का मानना है कि अब राहुल गांधी की राजनीतिक यात्रा अपने चरम तक पहुंच चुकी है और इससे आगे वे कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं निभा पाएंगे।
दोहरी नागरिकता पर उठे सवाल
लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति तभी दोहरी नागरिकता लेता है जब उसका परिवार या व्यापार संबंधित देश में होता है। राहुल गांधी का न तो वहां कोई पारिवारिक सदस्य है और न ही कोई व्यापार, फिर दोहरी नागरिकता क्यों?
उन्होंने यह भी कहा कि यह एक लीगल मामला है और इसका फैसला कोर्ट के माध्यम से होगा, जिसे राहुल गांधी को फेस करना ही पड़ेगा।
read more: Balaghat News: 1106 करोड़ की लागत से बन रही फोरलेन सड़क पहली बारिश में धंसी, यहाँ देखे विडियो
मेरा नाम भूमेन्द्र बिसेन है। मैं TazaSanket.in का संस्थापक और एक प्रोफेशनल ब्लॉगर हूं। इस पोर्टल के जरिए मैं मध्य प्रदेश, खासकर बालाघाट की विश्वसनीय लोकल खबरें पहुंचाता हूं। डिजिटल पत्रकारिता में मुझे 4 वर्षों का अनुभव है और मेरा उद्देश्य समाज की सच्चाई को उजागर करना है।








